333 दिन के FD पर मिलेगा 7.15% रिटर्न, 108 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

प्राइवेट बैंक ने रेपो रेट में बदलाव न होने के बावजूद एफडी के ब्याज दरों संशोधन किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा। कई एफडी स्कीम भी उपलब्ध है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

करूर व्यास बैंक भारत के पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 1916 में की गई थी। यह वर्तमान में FD, आरडी, लोन समेत कई सेवा सेवाएं ऑफर कर रहा है। देश भर में अनेक ब्रांच का संचालन भी करता है। हाल ही में केवीबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 14 अगस्त से नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। बदलाव के बाद रेगुलर कस्टमर को 4% से लेकर 6.85% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।

केवीबी एफडी में ग्राहक कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। रेगुलर इंटरवल पर इंटरेस्ट मिलता है। कोई भी व्यक्ति, ट्रस्ट, एचयूएफ, पार्टनरशिप, फर्म, कंपनी, संगठन फिक्स्ड डिपॉजिट का लाभ उठा सकता है। नॉमिनेशन, लोन और प्रीमेच्योर क्लोजर जैसी सुविधाएँ बैंक ऑफर करता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रूपये और अधिकतम अमाउंट पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि यदि कोई व्यक्ति 3 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करता है तो इसे  बल्क डिपॉजिट के तौर पर माना जाएगा।

इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन के स्पेशल एफडी पर ऑफर कर रहा है। जहां सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.85% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज बैंक दे रहा है। 333 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को  6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है।

स्पेशल एफडी स्कीम के लिए ब्याज दर 

बैंक कई स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 6.25 प्रतिशत मिल रहा है। इसमें ग्राहक 2345 दिन का निवेश कर सकते हैं। टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक दे रहा है। रेनबो डिपॉजिट पर 4.75% ब्याज मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कस्टमर कर सकते हैं।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 4%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 4.50%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 332  दिन- 6.50%
  • 333 दिन- 6.75%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • एक साल से लेकर 443 दिन- 6.60%
  • 444 दिन- 6.85%
  • 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.60%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक-6.60%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.60%
  • 5 साल से अधिक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews