
पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधित इंटरेस्ट रेट 20 अगस्त 2025 से प्रभावी हैं। इस बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 3.40% से लेकर 6.60% इंटरेस्ट मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब कस्टमर चुन सकते हैं। निवेश की न्यूनतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है। इससे अधिक इन्वेस्टमेंट को बल्क डिपॉजिट के कैटेगरी में रखा जाएगा।
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0. 50% एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस को 0.75% एक्स्ट्रा रिटर्न ब्याज मिल रहा है। 60 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 3.90% से लेकर 7.10% है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए अधिकतम ब्याज तक 7.25% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 3 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।
जुलाई में बैंक एक साल के एचडी पर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा था, लेकिन अब 6.40% रिटर्न पर मिलने वाला है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.90% है। एक साल से अधिक और996 दिन के एफड़ी पर भी 6.60% नहीं बल्कि 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.40%
- 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.40%
- 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.70%
- 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.90%
- 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.15%
- 1 साल- 6.40%
- 1 साल से अधिक और 996 दिन तक- 6.50%
- 997 दिन- 6.30%
- 998 दिन से अधिक और 3 साल से कम- 6.50%
- 3 साल- 6.60%
- 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.40%
सेविंग्स अकाउंट पर मिल रहा कितना रिटर्न
जुलाई 2025 में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। वर्तमान में 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% सलाना ब्याज मिल रहा है। 50 लाख रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक की राशि पर 3% ब्याज मिल रहा है। 100 रुपये से अधिक और 500 रुपये तक की राशि पर 3.40 प्रतिशत, 500 रुपये से अधिक और 1000 करोड़ रुपये पर 4.25%, 1000 करोड़ रुपये से अधिक और 2000 करोड़ रुपये की राशि पर 4.50% और 2000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर 4.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

