अब इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 18 महीने के टेन्योर पर मिलेगा 7.25% रिटर्न 

एक और बैंक ने अगस्त में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वाले लोगों को एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
SBI Savings deposit account rules

AI Generated Image

सितंबर में कई वित्तीय बदलाव होने वाले हैं। इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट (FD Rates) संशोधन किया है। रिवाइज्ड दरें 30 अगस्त 2025 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ग्राहकों को 3.25% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। निवेशकों को इन्वेस्टमेंट से पहले अधिकारिक वेबसाइट या बैंक की शखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह प्राइवेट बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 120 महीने का मैच्योरिटी स्लैब ऑफर कर रहा है। बदलाव के बाद भी वरीष्ठ नागरिको को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता रहेगा। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 3.75% से लेकर 7.75% है। केवल 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम के एक मैच्योरिटी स्लैब पर ही वरीष्ठ नागरिको को 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। ग्राहक न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.25%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन लेकर 271 दिन- 6%
  • 272 दिन से लेकर 12 महीने से कम- 6.25%
  • 12 महीने-6.65%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 6.75%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम- 7%
  • 24 महीने से लेकर 36 महीने से कम- 7%
  • 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने- 6.75%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.75%

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक दे रहे कितना ब्याज?

  • एचडीएफसी बैंक ने अगस्त में फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर कम से कम 2.75% और अधिकतम 6.60% ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वरीष्ठ नागरिको को 0.25% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।
  • आईसीआईसीआई बैंक ने भी 30 अगस्त को एफडी के लिए नए रेट लागू किए हैं। संशोधन के बाद कम से कम 2.75% और अधिकतम 6.6% ब्याज सामान्य नागरिको को ऑफर कर रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर अधिकतम ब्याज का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिको के लिएइंटरेस्ट रेट 7.10% है।
  • कोटक महिन्द्रा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है।  20 अगस्त से नए रेट लागू हैं।  7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.60% तक ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है।
  • एक्सिस बैंक ने भी अगस्त में एफडी के रेट में संशोधन किया है। 30 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिको को 3% से लेकर 6.60% तक प्याज मिला है।  7 दिन से 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
  • इंडसइंड बैंक ने भी फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में 1 अगस्त को बदलाव किया था। न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 3.25% और अधिकतम 7% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 1 साल एक महीने से लेकर 2 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर ऑफर कर रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews