Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Published:
इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के ग्राहकों को अब 10 बीपीएस अतिरिक्त रिटर्न मिलेगा। जबकि सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2025 से लागू हो चुके हैं। बता दें कि बैंक समय-समय पर सावधि जमा के ब्याज दरों में संशोधन करते हैं। निवेश से पहले बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।

3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 2.75% और अधिकतम 6.6% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 3.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं अधिकतम ब्याज दर 7.20% है, जो पहले 7.10% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब उपलब्ध है। खाताधारक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से किसी भी टेन्योर को चुन सकते हैं। इसके अलावा प्री-मैच्योर विथ्ड्रॉल सुविधा भी मिलती है। हालांकि 0.50% से लेकर 1% तक की पेनल्टी भी लग सकती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बदलाव के बाद सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अभी भी 2 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की रेगुलर एफडी पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.6 प्रतिशत हैं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.20% है। वहीं 5 साल की टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर भी समान ब्याज मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति 2 साल एक दिन का टेन्योर विकल्प चुनता है और 10000 रुपये का निवेश करता है। तो उसे मैच्योरिटी के बाद 11401 रुपये मिलेंगे। जिसमें से 1401 रुपये ब्याज की राशि होगी। 1 साल से अधिक के निवेश पर 6% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 0.60% अतिरिक्त रिटर्न ऑफर कर रहा है। जबकि अन्य टेन्योर पर 0.50% अधिक ब्याज मिलेगा।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 2.75%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 दिन से लेकर 184 दिन- 4.5%
  • 185 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.5%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.25%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.40%
  • 2 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक- 6.6%
  • 5 साल टैक्स सेवत एफडी- 6.6%

आईसीआईसीआई बैंक एफडी ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews