370 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, अब इस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 4 मार्च से नए रेट लागू

मार्च में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को भी 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

मार्च में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल हो गया है। नए रेट 4 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3% से लेकर 7.20% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज की मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

बैंक टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.70% है। इसमें 5 साल का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 7.20% रिटर्न मिल रहा है। एक साल से लेकर 370 दिन तक का निवेश करने पर भी बैंक सामान्य नागरिकों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% रिटर्न मिल रहा है।

बैंक ग्राहकों को मंथली/क्वार्टरली/मैच्योरिटी के दौरान पे आउट ऑप्शन ऑफर करता है। ऑनलाइन एफडी में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। ऑफलाइन एफडी में न्यूनतम निवेश की सीमा 10,000 रुपये है। सभी बैंक समय-समय ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर मिलेगा कितना रिटर्न?

ग्रीन डिपॉजिट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट भी बैंक ने लागू कर दिए हैं। इसमें 375 दिन का निवेश किया जा सकता है। सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। 371 दिन से लेकर 450 दिन के टेन्योर पर भी बैंक 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।  450 दिन से लेकर 3 साल के एफडी पर 7.20% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर-वाइज ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 29 तक- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 180 दिन- 4%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.30%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 370 दिन- 6.30%
  • 371 दिन से लेकर 449 दिन- 7%
  • 450 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.20%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.20%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7.20%
  • 5 से लेकर 10 साल तक- 6%
  • 5 साल- 7.20%
  • 375 दिन- 7%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews