प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा: स्पेशल FD स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ी, ब्याज दरों में भी हुआ बदलाव 

स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ चुकी है। आईडीबीआई बैंक ने ऐलान किया है। ब्याज दरों में कटौती की गई है। कुछ मैच्योरिटी स्लैब पर 10 बीपीएस कम रिटर्न मिलेगा। आइए जानें कब कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक के नवरात्रि से पहले बड़ी घोषणा की है। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) “आईडीबीआई उत्सव एफडी” डेट लाइन आगे बढ़ा दी गई है। अब इस योजना का लाभ 31 मार्च 2026 तक उठा सकते हैं। स्कीम सितंबर में ही खत्म होने वाली थी। इसके अलावा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। कुछ टेंन्योर पर कम रिटर्न मिलने वाला है। नए इंटरेस्ट रेट 19 सितंबर से लागू हो चुके हैं।

संशोधन के बाद यदि कोई व्यक्ति 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करता है, तो उसे 3% से लेकर 6.55% तक ब्याज मिलेगा। हालांकि स्पेशल योजनाओं के लिए दरें अलग हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।  7 दिन से लेकर 20 साल तक का निवेश कस्टमर कर सकते हैं। 60 वर्ष और 80 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए वर्तमान में 3.50% से लेकर 7.05% है। बैंक अक्सर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेशकों को इन्वेस्टमेंट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच को विजिट करके इंटरेस्ट रेट जानने की सलाह दी जाती है।

5 साल के टैक्स सेविंग एफडी पर 6.35% ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है। वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत 1111 दिन के टेन्योर पर 6.35% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.85% है।

स्पेशल एफडी स्कीम पर मिलेगा कितना ब्याज?

आईडीबीआई उत्सव एफडी स्कीम के तहत 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले इंटरेस्ट पर 6.70% था। वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% नहीं बल्कि 7.10% ब्याज मिलने वाला है। 555 दिन के एफडी पर बैंक 6.75% नहीं बल्कि 6.65% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट घटकर 7.15% हो चुके हैं। 700 दिन के एफडी पर 6.50 ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से जानें इंटरेस्ट रेट 

  • 7 से 30 दिन- 3%
  • 31 से 45 दिन-3.25%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन तक- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.55%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम- 6.55%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक- 6.35 प्रतिशत
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.95%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक- 4.80%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews