RBI MPC के फैसले से पहले इस प्राइवेट बैंक ने दिया झटका, घटाया FD पर ब्याज, यहाँ चेक करें नई दरें 

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। आरबीआई एमपीसी का फैसला आने से पहले नए रेट लागू कर दिए गए हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है? 
Bank FD Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है। 5 अगस्त को फैसला आने वाला है। इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के जम्मू एंड कश्मीर बैंक में फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर  इंटरेस्ट रेट घटाया गया है। नए रेट 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.05% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। पहले अधिकतम ब्याज दर 7.30% था।

ग्राहक एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के सुपर सीनियर सिटीजन को वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.25% अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। बैंक ने 1 अगस्त से सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं, 2.50% इंटरेस्ट दे रहा है।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट या नजदीकी शाखा विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर के लिए ब्याज दरें बदली 

पहले बैंक 1 साल से लेकर 18 महीने से कम के डिपॉजिट पर बैंक 6.80% ब्याज ऑफर करता था, जिसे अब घटाकर 6.55% कर दिया गया है। 18 महीने से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, जो पहले 6.70% था। 888 दिन के टेन्योर पर जहां पहले 7.30% ब्याज मिलता था, अब उसे घटकर 7.05% कर दिया गया है। बाकी किसी भी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन तक- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.5%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.60%
  • 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.75%
  • 888 दिन- 7.05%
  • 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.80%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.50%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews