एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, जानें नए रेट

एफडी के ब्याज दरों में एक और प्राइवेट बैंक ने महीने में दूसरी संशोधन किया है। कुछ टेन्योर पर अधिक रिटर्न मिलेगा। आइए जानें कितने दिन निवेश कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

अप्रैल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है। इससे पहले कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का धनलक्ष्मी बैंक भी शामिल है। नए रेट 26 मार्च से लागू हैं। इससे पहले पहले बैंक 1 मार्च को भी एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया था।

बदलाव के बाद कुछ टेन्योर पर बैंक अधिक रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। पहले जहां 61 दिन से लेकर 90 दिन तक के टेन्योर पर 4% ब्याज मिलता था, अब 4.50% मिलेगा। वहीं 2 साल से 3 साल तक के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट को 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है।

 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा रिटर्न

वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल 1 साल या इससे अधिक के टेन्योर पर मिलेगी। जहां सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर न्यूनतम 4% और अधिकतम 7% है। वहीं वरिष्ठ नागरिक को कम से कम 4% और अधिकतम 7.50% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव के बाद भी सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 1111 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। ऑनलाइन मोड में एफडी खोलते समय ग्राहकों को 36 महीने और 15 दिन के टेन्योर का ऑप्शन चुनना होगा। इस पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिलेगा।  370 दिन की टेन्योर पर बैंक 6.95% रिटर्न दे रहा है। ऑनलाइन एफडी मोड में इसकी अवधि 12 महीने 5 दिन है। 5 साल से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर 6.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 5%
  • 45 दिन से लेकर 60 दिन- 5%
  • 61 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5.25%
  • 180 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 6.25%
  • 370 दिन- 6.95%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 1111 दिन- 7%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.60%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews