2 साल के FD पर मिल रहा 7.75% रिटर्न, मार्च में एक और प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

प्राइवेट बैंक एफडी के ब्याज दरों के बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को कई टेन्योर 7% से अधिक ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक में फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट्स 6 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक सामान्य नागरिकों को 2.95% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक बिना किसी नोटिस समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.70% से लेकर 7.75% है। हालांकि यह सुविधा एनआरआई के लिए उपलब्ध नहीं है। इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को एज प्रूफ से संबंधित दस्तावेज भी जमा करना होगा। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ग्राहक चुन सकते हैं। एनआरई टर्म डिपॉजिट की अवधि न्यूनतम 1 साल है।

इस टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को इस पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 50 बीपीएस ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। एक साल से लेकर 5 साल तक का निवेश करने पर बैंक 7% ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर 5.85% ब्याज मिल रहा है।

टैक्स सेवर एफडी पर मिलेगा कितना रिटर्न?

टैक्स सेवर एफडी के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। आखरी बार इंटरेस्ट रेट 9 अगस्त 2025 को बदल गया था। वर्तमान में इस पर सामान्य नागरिकों को 6.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है। इस स्कीम पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक की टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। वहीं इसकी अवधि 5 साल होती है। ऑटो रिन्यूएबल फैसिलिटी इस पर नहीं मिलती। इसमें 1,000 रुपये का न्यूनतम निवेश किया जा सकता है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.95%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.95%
  • 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.45%
  • 2 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.20%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.20%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.20%
  • 1 साल- 7%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक- 7%
  • 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 5 साल से कम- 7%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews