15 महीने के FD पर मिलेगा 7.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन 

डीसीबी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इसके बाद भी कुछ टेन्योर पर 7% से ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट मैच्योरिटी स्लैब पर निर्भर करेगा। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd

AI Generated Image

आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद भी कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिटि के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का डीसीबी बैंक भी शामिल है। 15 अगस्त को नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं । 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश करने पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.75% और अधिकतम 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है।

60 साल से लेकर 70 साल के लोगों को कम से कम 4% और अधिकतम 7.70 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक कम से कम 4% और 7.95% ब्याज मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश कर सकते हैं।

नॉन-कोलेबल रिटेल डिपॉजिट के लिए भी नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। इसमें एक करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल की अनुमति नहीं होती।  12 महीने से लेकर 60  महीने तक के मैच्योरिटी स्लैब का विकल्प मिलता है।

इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

रेगुलर एफड़ी की बात करें तो सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 27 महीने से लेकर 28 महीने से कम और 60 महीने से अधिक और 61 महीने तक के टेन्योर पर मिल रहा है। 28 महीने से लेकर 60 महीने तक, 61 महीने के अधिक और 120 महीने तक और 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक 7% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस से लेकर 50 बीपीएस तक एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।  6 महीने से अधिक की सभी टेन्योर पर 6% या इससे अधिक ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है।

मैच्योरिटी के हिसाब से इन्टरेस्ट रेट

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
  • 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
  • 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम- 7%
  • 16 महीने से लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
  • 27 महीने से लेकर 28 महीने से कम- 6.20%
  • 28 महीने से लेकर 60 महीने तक- 7%
  • 60 महीने से अधिक और 61 महीने तक- 7.20%
  • 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 7%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews