जून में इन 10 प्राइवेट बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, नए रेट लागू, जानें अब मिल रहा कितना रिटर्न? 

कई प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। फेडरल बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यस बैंक इत्यादि शामिल हैं। आइए जानें कहाँ कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है? 
bank fd rates

AI Generated Image

रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बाद भी कई प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में जम्मू एंड कश्मीर बैंक, कर्नाटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक इत्यादि शामिल हैं।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। कर्नाटक बैंक ने 8 जून को नई दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.50% से लेकर 7% ब्याज दे रहा है। भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 7.40% है।

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक ने 3 जून से नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को3% से लेकर 6.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 60 साल या से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% और अधिकतम 7.30% है।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने भी जून में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर ग्राहकों को 3.50% से लेकर 7.30% तक ब्याज मिल रहा है। पहले बैंक अधिकतम 7.25% ब्याज ऑफर करता था।

साउथ इंडियन बैंक 

साउथ इंडियन बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 0.50% ब्याज मिल रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 3.40% और अधिकतम 7.30% है।

इन बैंकों ने भी बदली ब्याज दरें

  • बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 2.95% से लेकर 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 75 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
  • इंडसइंड बैंक ने भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3.25% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा।
  • डीसीबी बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7.50% इंटरेस्ट दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों  4% से लेकर 8% है।
  • आईडीएफसी बैंक ने 10 जून से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.35% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 3.50% से लेकर 7.60% रिटर्न मिल रहा है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एफडी के लिए नई ब्याज दरें 10 जून से लागू की हैं। 2.75% से लेकर 6.80% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.05% से लेकर 7.30% ब्याज मिल रहा है।
  • यस बैंक ने जून महीने की शुरुआत में ही एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% इंटरेस्ट मिल रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews