एक साल के FD पर मिल रहा 6.90% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 18 जून से नए रेट लागू

एक और सरकारी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर अब अधिक रिटर्न मिलेगा। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
Bank FD rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नई दरें 18 जून से प्रभावी हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये के कम से  कॉलेबल एफडी पर बैंक 2.60% से लेकर 6.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक कॉलेबल एफडी पर 2.60% से लेकर 6.40% ब्याज दे रहा है।

पहले बैंक 365 यानी 1 साल के एफडी पर 6.20% ब्याज ऑफर कर रहा था। जिसे बढ़ाकर 6.40% कर दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है। 5 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर दे रहा है। हालांकि सुविधा 91 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर उपलब्ध है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

दो स्पेशल एफडी स्कीम भी उपलब्ध 

बैंक दो स्पेशल टेन्योर ऑफर कर रहा है। 400 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6.65% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% रिटर्न मिल रहा है। 1777 दिन यानी ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% ब्याज मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 5.45% ब्याज इस योजना पर मिल रहा है।

बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर 5.25% और 1 साल से अधिक और 2 साल तक के टेन्योर पर 6.15% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 5 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 2.60%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 2.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.75%%
  • 91 से लेकर 119 दिन- 4%
  • 120 से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.25%
  • 365 दिन- 6.40%
  • एक साल से अधिक और 2 साल तक- 6.15%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 5.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 5%
  • 5 साल से अधिक- 5%

यहाँ चेक करें नई दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews