2 साल के FD पर मिलेगा 7% रिटर्न: इस सरकारी बैंक ने किया बदलाव दरों में संशोधन, 10 सितंबर से नए रेट लागू 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। कई टेन्योर पर 6% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। सेविंग्स अकाउंट के लियर भी नए रेट लागू किए हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बार फिर डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन किया है। नए इंटरेस्ट रेट 10 सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं। बैंक ने अगस्त में भी इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया था। कुछ टेन्योर पर अब कम रिटर्न मिलने वाला है। दरों में 10 से 25 बीपीएस तक की कटौती की गई है। इसके अलावा बैंक ने सेविंग डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में भी संशोधन किया है। नया बकेट जोड़ा गया है।

7 दिन से लेकर 10 साल तक तक टेन्योर कस्टमर चुन सकते हैं। बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न सभी मैच्योरिटी स्लैप पर मिल रहा है। 1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर जहां पहले 6.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा था, अब केवल 6.40% रिटर्न मिलने वाला है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.70% नहीं बल्कि 6.50% रिटर्न मिलेगा। वहीं 3 साल से लेकर 10 साल तक के डिपॉजिट पर 6.50% नहीं बल्कि 6.5% ब्याज बैंक ऑफर करेगा।

इस टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 6.50% है। वहीं सीनियर सिटीजंस को चार प्रतिशत से लेकर 7% तक रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है। वहीं यदि कोई व्यक्ति 3 करोड़ रुपये लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करता है तो बैंकों से 4.50% से लेकर 6.50% तक ब्याज ऑफर करने वाला है।

सेविंग्स अकाउंट के लिए इंटरेस्ट रेट 

सेविंग बैंक डिपॉजिट के लिए भी 10 सितंबर से नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। 10 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने 2.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ रुपये से लेकर  100 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 2.75% और 500 करोड़ रुपये के बैलेंस पर  3% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। खाते में 500 करोड़ से 1000 करोड़ रुपये तक की राशि होने पर 3.50% इंटरेस्ट मिलेगा। 1000 करोड़ रुपये से लेकर 2 हजार करोड़ से कम का बैलेंस होने पर 4.50% ब्याज मिलेगा। 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक बैलेंस  होने पर 4.75% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 दिन से 30 दिन- 3.75%
  • 31 से 45 दिन- 3.75%
  • 46 से 59 दिन 4.50%
  • 7 दिन से लेकर 90 दिन- 6.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 6.40%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50 %
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews