365 दिन के FD पर मिल रहा 6.90% रिटर्न, सितंबर में अब इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें डिटेल 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं, जो ग्राहकों द्वारा चुने गए टेन्योर पर निर्भर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है। 
bank fd

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। जिसके बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 2.60% इंटरेस्ट मिल रहा है। जबकि अधिकतम ब्याज दर 6.65% है । नए रेट 14 सितंबर से लागू हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।

ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को बीओएम 50 आधार अंक यानि 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को कम से कम 2.60 और अधिकतम 7.15% इंटरेस्ट मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा 91 दिन या इससे अधिक के टेन्योर और 5 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक दो स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। अगस्त में भी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था।

इन टेन्योर पर मिल रहा सबसे अधिक ब्याज 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 400 दिन के स्पेशल स्कीम पर अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% रिटर्न मिल रहा है। वहीं 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05% रिटर्न मिल रहा है। 365 दिन यानि एक साल के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है। एक साल से अधिक और 2 साल तक के एफडी पर 6.15% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन तक- 2.60%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 2.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 दिन से लेकर 119 दिन- 4%
  • 120 से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 से लेकर 270 दिन- 5%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.25%
  • 365 दिन- 6.40%
  • एक साल से अधिक और 2 साल तक- 6.15%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 5.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 5%
  • 5 साल से अधिक- 5%
  • 400 दिन- 6.65%
  • 1777 दिन- 6.05%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50% अतिरिक्त ब्याज

यहाँ चेक करें एफडी की नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews