सरकारी बैंक का ऐलान, फरवरी में दूसरी बार हुआ FD के ब्याज दरों में बदलाव, चेक करें नए रेट  

पंजाब नेशनल बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में एक बार फिर बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। बैंक ने यह कदम एक ही महीने में दूसरी बार उठाया है। इससे पहले 1 फरवरी को एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया था। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। इससे पहले अधिकतम ब्याज दर 6.40% था।

रेगुलर टर्म डिपॉजिट में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। पीएनबी वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.10% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस यानी 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 7.40 इंटरेस्ट मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट कर सकते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर अब मिलेगा अधिकतम रिटर्न

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में किया जा सकता है। इसमें समय से मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति भी होती है। 1 साल के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05% रिटर्न ऑफर कर रहा है। 1 साल से अधिक और 444 दिन, 445 दिन से लेकर 2 साल तक और  2 साल से अधिक और 3 साल तक के तीन अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 6.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1204 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.05% रिटर्न मिल रहा है।

स्पेशल एफडी स्कीम के लिए भी नई ब्याज दरें लागू

बैंक ने पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट मंगलवार से लागू कर दिए हैं। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये  से कम का निवेश किया जा सकता है। इसकी अवधि 91 दिन से लेकर 10 साल तक है। सामान्य नागरिकों को बदलाव के बाद 4.95% से लेकर 6.65 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.45% से लेकर 7.15% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 7.45 प्रतिशत ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी टेन्योर और ब्याज दर 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 154 दिन- 4.90%
  • 155 दिन- 5.55%
  • 156 दिन से लेकर 179 दिन- 4.90%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5.60%
  • 271 दिन से लेकर 302 दिन- 5.60%
  • 303 दिन- 5.55%
  • 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.60%
  • एक साल- 6.24%
  • 1 साल से अधिक और 443 दिन- 6.30%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.30%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.30%
  • 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.10%
  • 1204 दिन- 6.05%
  • 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.10%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews