अब इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 7.15% रिटर्न, जानें नए रेट 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। दो स्पेशल स्कीम भी ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल चार्ज भी मिल रहा है। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में संशोधन किया है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नए रेट 27 जुलाई 2026 से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.60% और अधिकतम 6.65% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 5 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 0.50% ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

भारत में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयुवर्ग) को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा 91 दिन और इससे अधिक के टेन्योर पर मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट न्यूनतम 2.60% और अधिकतम 7.15% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक एफडी में कर सकते हैं। ऑटो रोलओवर की सुविधा स्पेशल स्कीम्स पर बैंक ऑफर नहीं करता। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं।

बैंक ऑफर कर रहा दो स्पेशल स्कीम 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 400 दिन का स्पेशल टेन्योर ऑफर कर रहा है। जिसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 6.65% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 1777 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 6.05% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.55% है। 365 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 2.60%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 2.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 से लेकर 119 दिन- 4%
  • 120 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 से लेकर 270 दिन- 5%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.25%
  • 365 दिन- 6.40%
  • एक साल से अधिक 2 साल तक- 6.15%
  • 2 साल से लेकर 3 साल तक- 5.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक- 5%
  • 400 दिन- 6.65%
  • 1777 दिन (ग्रीन डिपॉजिट)- 6.05%

यहाँ चेक नई ब्याज दरें 

लोन के ब्याज दरों में बदलाव 

बैंक ने 25 जुलाई को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया था। ओवरनाइट एमसीएलआर में 20 आधार अंकों की कटौती की है। दरें 7.50% से घटकर 7.30% हो चुकी हैं। 6 महीने के टेन्योर के लिए दरों में 10 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है, दरें 8.80% से बढ़कर 8.90% हो चुकी हैं। एक साल के लिए दरें 8.95% से बढ़कर 9% चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews