इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 555 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.10% रिटर्न, जानें नए रेट

एफडी के ब्याज दरों में इस महीने एक और पब्लिक सेक्टर बैंक ने बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का ऐलान किया है। संशोधन के बाद कॉलेबल एफडी के निवेश पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3% से लेकर 7.10% रिटर्न मिल रहा है। नॉन कॉलेबल सावधि जंसस पर बैंक सामान्य नागरिकों को 4.10% से लेकर 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.20% ब्याज मिल रहा है।

कॉलेबल एफडी में ग्राहक 3 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसमें 3 करोड़ से कम का निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी से पहले कैश विड्रॉ करने की सुविधा भी मिलती है। इसकी अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल होती है। वहीं नॉन कॉलेबल एफडी में 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर सकते हैं। इसमें मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी जाती। इसकी अवधि 46 दिन से लेकर 3 साल तक होती है।

केनरा बैंक ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 17 मार्च 2026 से ही लागू कर दिए हैं। डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा 180 दिन या इससे अधिक दिन के टेन्योर पर मिलेगी। सभी बैंक सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न 555 दिन के टेन्योर पर यह पब्लिक सेक्टर बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें सामान्य नागरिकों को कॉलेबल एफडी ऑप्शन चुनने पर 6.60% और नॉन-कोलेबल एफडी ऑप्शन चुनने पर 6.70% रिटर्न मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज भी दे रहा ह। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों 7% ब्याज मिल रहा है। वहीं नॉन-कोलेबल एफडी का ऑप्शन चुनने पर 0.10% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।

टेन्योर-वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से लेकर 179- 4.25%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन- 5.25%
  • 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 3 महीने तक- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 555 दिन- 6.60%
  • 1 साल 3 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 6.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews