अक्टूबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। डॉमेस्टिक, NRE और NRE डिपॉजिट के लिए नए रेट 22 अक्टूबर 2026 से नए रेट लागू हो चुके हैं, इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।
बदलाव के बाद एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा टेन्योर पर 50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारणों को ध्यान में एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
3 साल के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
बैंक सबसे अधिक ब्याज 3 साल यानि 1095 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% रिटर्न मिल रहा है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 7.77% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8% है। 2 साल से अधिक 3 साल से कं के टेन्योर पर 7.65% इंतरेस्ट मिल रहा है। एक साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर 7.30% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें चेक करें
- 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 60 दिन तक- 4.25%
- 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
- 91 से लेकर 120 दिन- 5%
- 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
- 271 दिन से अधिक और एक साल से कम- 7%
- 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 7.30%
- 2 साल से अधिक और 3 साल से कम- 7.65%
- 3 साल- 8%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 7.77%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें बदली
बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 22 अक्टूबर से लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 8% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से लेकर 8.30% इंटरेस्ट मिल रहा है। एक महीने से लेकर 120 महीने तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
