मकर संक्रांति से पहले इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में संशोधन, मिलेगा 7.10% रिटर्न 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स लागू कर दिए हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नए इंटरेस्ट रेट 12 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर से 7.10% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है।

7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश कस्टमर कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4% से लेकर 7.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि सुविधा केवल रेजिडेंट एफडी पर ही लागू होती है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। बैंक द्वारा फंड रिसिप्ट की तारीख और समय के आधार पर इंटरेस्ट ऑफर किया जाएगा। इसलिए निवेश से नजदीकी शाखा या आधिकारिक वेबसाइट http://www.au.bank.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इस टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 24 महीने एक दिन से लेकर 30 महीने तक और 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने तक के निवेश पर 7% ब्याज मिल रहा है। 6 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

1 साल के निवेश पर ग्राहक 6.35% तक ब्याज अर्जित कर सकते हैं। 2 साल के निवेश पर 6.90% ब्याज मिल रहा है। जबकि 5 साल तक के निवेश सामान्य  6.75% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

मैच्योरिटी स्लैब और इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 दिन से लेकर 1 महीने 15 दिन तक- 3.50%
  • 1 महीने 16 दिन से लेकर 3 महीने तक- 4.75%
  • 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक- 6.35%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक- 6.90%
  • 15 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने तक- 6.90%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक- 6.90%
  • 24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीने तक- 7%
  • 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7.10%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने तक- 7%
  • 45 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने से कम- 6.75%
  • 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.75%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews