2 साल के FD पर मिलेगा 8.10% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। 15 बीपीएस की कटौती की गई है। ग्राहकों को पहले से कम रिटर्न मिलने वाला है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना ब्याज मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में संशोधन किया है। कुछ मैच्योरिटी स्लैब के लिए इंटरेस्ट रेट में कटौती की गई है। अब ग्राहकों को  0.15% तक कम रिटर्न देने का ऐलान लघु वित्त बैंक ने किया है। हालांकि अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज मिलना जारी रहेगा। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक 50 बीपीएस  एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है।

एफडी और रेकरिंग डिपॉजिट दोनों के लिए नई ब्याज दरें 17 जुलाई 2025 से प्रभावी हैं। संशोधन के बाद सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब पर कम से कम 3.50 प्रतिशत और अधिकतम 7.60 % तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.10% हैं।

इन टेन्योर पर मिलेगा कम ब्याज 

बैंक ने जून में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया था। बदलाव के बाद 24 महीने के टेन्योर पर बैंक 7.60% रिटर्न ऑफर कर रहा है, जो पहले 7.75% था। वहीं अब 15 महीने से लेकर 24 महीने से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर 7.50% रिटर्न मिलेगा, जो पहले 7.65% था।

प्लैटिना एफडी के लिए भी नई ब्याज दरें लागू

प्लैटिना फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। यह एक नॉन-कॉलेबल एफडी प्रोडक्ट है। जिसमें चार टेन्योर विकल्प मिलते हैं। 12 महीने से लेकर 24 महीने से कम के टेन्योर पर 7.60%, 24 महीने के टेन्योर पर 7.70%, 24 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन के टेन्योर पर 7.60% और 991 दिन से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर पर 7.30% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 दिन से लेकर 90 दिन- 4.15%
  • 90 दिन से लेकर 180 दिन- 4.65%
  • 6 महीने से लेकर एक 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 7.50%
  • 24 महीने- 7.60%
  • 24 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन- 7.50%
  • 991 दिन से लेकर 60 महीने तक- 7.20%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.50%

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट्स 

रेकरिंग डिपॉजिट की बात करें तो बैंक 6 महीने से लेकर 120 महीने तक के अलग-अलग टेन्योर पर कम से कम 6.50 प्रतिशत और अधिकतम 7.60% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।  सबसे ज्यादा रिटर्न 24 महीने के आरडी स्कीम पर मिल रहा है। वही सबसे कम रिटर्न 6 से 9 महीने तक के डिपॉजिट पर मिलेगा।

एफडी के लिए ब्याज दरें चेक करें के लिए लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews