
AI Generated Image
फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें (FD Rates) आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट, महंगाई, आर्थिक स्थिति और अन्य कारकों पर निर्भर करती है। बैंक समय-समय इसमें बदलाव करते रहते हैं। सितंबर में कई बैंक इंटरेस्ट रेट में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। जनरल और सीनियर सिटीजंस दोनों के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं।
संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.30% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.80% है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का टेन्योर चुन सकते हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कॉलेबल एफडी में किया जा सकता है। इसमें मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति होती है। निवेश से पहले बैंक की नजदीकी शाखा या ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
बदलाव के बाद सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से लेकर 24 महीने (2 साल) के एफडी पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% है। बैंक सभी टेन्योर पर 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ष के लोगों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। दूसरे नंबर पर 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम का टेन्योर शामिल है। इस पर 7.05% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.5% है। 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक के एफडी पर बैंक 7% ब्याज जनरल सिटीजंस को दे रहा है।
मैच्योरिटी स्लैब के अनुसार ब्याज दर
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 दिन से लेकर 29 दिन- 3.75%
- 30 दिन से लेकर 90 दिन- 4.25%
- 91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 6%
- 9 महीने से लेकर 12 महीने तक- 6%
- 12 महीने लेकर 18 महीने से कम- 7.05%
- 18 महीने से लेकर 24 महीने तक- 7.30%
- 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7%
- 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक- 6.50%
- 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.25%
- टैक्स सेवर एफडी 5 साल (60 महीने)- 6.50%

