अब 384 दिन के FD पर मिलेगा 7.77% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव 

एफडी के लिए नई ब्याज दरें 21 अगस्त से लागू हो चुकी हैं। कई टेन्योर पर बैंक 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर कितना इन्टरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में 21 अगस्त को बदलाव किया है। सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद संशोधन के बाद रेगुलर कस्टमर को 5.15% से लेकर 8% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। कुछ टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

एफडी की ब्याज दरें मैच्योरिटी स्लैब पर निर्भर करती है। ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश रेगुलर एफडी में कर सकते हैं। नॉन कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए न्यूनतम टेन्योर एक साल है। यदि कोई व्यक्ति 1 साल से पहले एफडी को विड्रॉ करता है, तो उसे कोई इंटरेस्ट नहीं मिलेगा।

इन टेन्योर पर मिलेगा वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न 

181 दिन से लेकर 365 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजंस को 7.75% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल से अधिक और 383 दिन, 730 दिन और 3 साल से अधिक और 5 साल से कम टेन्योर में निवेश करने पर भी समान रिटर्न मिलेगा। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 3 साल से अधिक और 5 साल से कम के एफडी पर भी वरिष्ठ नागरिकों को 0. 50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिलेगा, रेगुलर कस्टमर के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है।

इतने दिन के निवेश पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 5 साल के यानी 1825 दिन के एफडी पर ऑफर कर रहा है। इसपर वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न नहीं मिल रहा है। 1095 दिन के एफड़ी पर 8% ब्याज  मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक का टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 5.15%
  • 15 दिन से लेकर 60 दिन- 5.25%
  • 61 दिन से लेकर 90 दिन- 6%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 6%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 365 दिन- 7.25%
  • 1 साल से अधिक और 383 दिन- 7.25%
  • 384 दिन- 7.77
  • 385 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.25%
  • 5 साल- 8%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews