प्राइवेट बैंक का ऐलान, 500 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, ब्याज दरों में हुआ बदलाव

बैंक बदलाव के बाद भी 7% से ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

सिटी यूनियन बैंक प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक है। जनवरी 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में यह भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद कॉलेबल एफडी पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 4% और अधिकतम 7% रिटर्न ऑफर कर रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) को 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के नजदीकी ब्रांच और आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक टैक्स सेवर एफडी को छोड़कर सभी एफडी पर 50 बीपीएस अधिक ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। इसमें 5 साल का निवेश किया जा सकता है। सभी के लिए इंटरेस्ट रेट 6.75% हैं। सुपर सीनियर सिटीजंस को 5 बीपीएस ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। हालांकि केवल 500 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 25 बीपीएस अधिक रिटर्न मिल रहा है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज 

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.50% हैं। 365 दिन से लेकर 499 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 5 आधार अंक अधिक रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर और ब्याज दर 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
  • 365 दिन से लेकर 499 दिन- 6.80%
  • 500 दिन- 7%
  • 501 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
  • टैक्स सेवर एफडी- 6.75%

नॉन कॉलेबल एफडी के लिया ब्याज दर 

कॉलेबल एफडी में मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं होती। जबकि नॉन-कॉलेबल सावधि जमा में समय से पहले भी निकासी की अनुमति होती है। इसमें एक से तीन करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इसपर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.10% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7.30% हैं।

सिटी यूनियन बैंक एफडी की ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews