
AI Generated Image
आईडीबीआई बैंक ने हाल ही में 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। रेगुलर एफडी पर 3% से लेकर 6.55% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। इसके अलावा बैंक कई स्पेशल FD स्कीम भी चल रहा है। जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। कुछ योजनाएं तो निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध हैं। इसके बाद इन्हें बंद भी किया जा सकता है।
इस लिस्ट में आईडीबीआई वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम, आईडीबीआई उत्सव एफडी और आईडीबीआई चिंरजीवी सुपर सीनियर सिटीजन एफडी स्कीम शामिल हैं। सभी की विशेषताएं भी अलग-अलग है। चिंरजीवी स्कीम का लाभ सिर्फ 80 वर्ष या से इससे अधिक आयु वर्ग के लोग ही उठा सकते हैं। आइए एक-एक इन स्कीम के बारे में जानें?
आईडीबीआई वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट
आईडीबीआई की वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के लिए नए इंटरेस्ट रेट 18 जुलाई से लागू हैं। वर्तमान में बैंक सामान्य नागरिकों को 1111 दिन के टेन्योर पर 6.25% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 6.75% रिटर्न मिल रहा है। इस योजना के तहत जमा की गई राशि पर्यावरण से जुड़े परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है।
आईडीबीआई उत्सव एफडी
आईडीबीआई उत्सव एफडी स्कीम के तहत तीन अलग-अलग टेन्योर बैंक ऑफर कर रहा है। इसका लाभ 30 सितंबर तक उठाया जा सकता है। सामान्य नागरिकों को 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% रिटर्न मिल रहा है।
555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 700 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% रिटर्न मिल रहा है। प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा भी इसमें मिलती है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
आईडीबीआई चिंरजीवी स्कीम
सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक आईडीबीआई चिंरजीवी सुपर सीनियर सिटीजंस स्कीम चल रहा है। उत्सव स्कीम के तहत 3 अलग-अलग टेन्योर मिलते हैं। 444 दिन के टेन्योर 7.35%, 555 दिन के टेन्योर पर 7.40% और 700 दिन के टेन्योर पर 7. 25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी एफडी स्कीम, योजना, आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

