
AI Generated Image
प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को चार स्पेशल एफडी स्कीम (FD Scheme) ऑफर कर रहा है। जिसमें से एक उत्सव एफडी स्कीम भी है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसमें दो टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं- 555 दिन और 700 दिन। दोनों ही टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिलती है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक इसमें कर सकते हैं।
उत्सव एफडी स्कीम के तहत बैंक ग्राहकों को 555 दिन के टेन्योर पर 6.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.90% है। जबकि 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6. 95% ब्याज मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बैंक ये 3 एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा
- बैंक वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट नाम की एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। इसमें 1111 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज मिल रहा है।
- आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 370 दिन के टेन्योर पर 6.10% ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है।
- आईडीबीआई चिंरजीवी सुपर सीनियर सिटिजन एफडी स्कीम पर बैंक 555 दिन के टेन्योर पर 7.05% और 700 दिन के टेन्योर पर 7.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि इसमें 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को निवेश किया अनुमति होती है।
बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव
बैंक में बल्क डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 24 जुलाई से नई दरें लागू हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से लेकर 7.5 करोड़ रुपये का निवेश करने पर 4.01% से लेकर 6.80% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। नॉन-कोलेबल एफडी टेन्योर का ऑप्शन चुनने पर 3 करोड़ रुपये से लेकर 7.5 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 6.41% से लेकर 6.96% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 91 दिन से लेकर 2 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

