
AI Generated Image
कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए पैसों की बचत करना पसंद करते हैं। इसमें कम जोखिम के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन मिलता है। मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर भी नहीं पड़ता। बैंक और एनबीएफसी अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब भी ऑफर करते हैं। कुछ बैंक को स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर करते हैं। वर्तमान पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कई योजनाएं ऑफर कर रहा है। इनपर पर आकर्षक ब्याज के साथ कई सुविधाएं भी मिल रही हैं।
स्पेशल एफडी स्कीम की लिस्ट में यूनियन वेलनेस डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, यूनियन टैक्स सेवर, यूनियन सम पूर्णा और यूनियन ग्रीन डिपॉजिट शामिल हैं। रिटर्न की बात करें तो बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर कम से कम 3.40% से लेकर 6.60% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। इंटरेस्ट रेट में बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या बैंकिंग ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यूनियन वेलनेस डिपॉजिट
इस स्कीम की अवधि 375 दिन होती है। निवेश की न्यूनतम सीमा 10 लाख रुपये है। अधितकम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। इसपर 6.50% ब्याज मिल रहा है। 18 से 75 वर्ष का कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ उठा सकता है। लोन, नॉमिनेशन और रिन्यूएबल जैसी सुविधाएं मिलती है।
मंथली इनकम स्कीम
इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत निवेशकों को मैच्योरिटी के बाद मंथली इनकम की सुविधा मिलती है। लोन और नॉमिनेशन जैसी फैसिलिटी भी उपलब्ध है। 6 महीने का निवेश किया जा सकता है। वहीं अधिकतम 120 महीने का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। ग्राहक कम से कम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट करने की अनुमति होती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। प्रीमेच्योर विड्रोल की अनुमति भी बैंक देता है।
यूनियन टैक्स सेवर
यूनियन टैक्स सेवर एफडी स्कीम के तहत ग्राहकों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80 सीसी के तहत कर छूट का लाभ मिलता है। नॉमिनेशन की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है। न्यूनतम निवेश की सीमा 1000 रुपये निर्धारित की गई है। एक साल में 1,50,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। प्रीमेच्योर विथ्ड्रॉल की अनुमति भी होती है। इसका टेन्योर केवल 5 साल का होता है। नियमों के तहत टीडीएस की कटौती भी की जाती है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
यूनियन सम पूर्णा
यूनियन संपूर्ण भी सरकारी बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में से एक है, जिसमें 456 दिन का निवेश किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति 1000 रुपये से शुरुआत कर सकता है। निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम होती है। सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7 .65% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। लोन और नॉमिनेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
यूनियन ग्रीन डिपॉजिट
यूनियन ग्रीन डिपॉजिट स्कीम भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। इसमें भी नॉमिनेशन सुविधा मिलती है। 997 दिन का निवेश किया जा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा एक हजार रुपये होती है। अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी रेजिडेंस इंडिविजुअल सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट होल्डर आवेदन कर सकता है। सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है। लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

