31 दिसंबर बाद बंद हो जाएंगी ये 3 FD स्कीम, सरकार बैंक कर रहें ऑफर, जानें ब्याज दर

देश के दो सरकारी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं। 444 दिनों के टेन्योर पर 6.5% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। तीनों योजनाओं की वैलीडिटी 31 दिसंबर 2025 है। आइए एक-एक इन स्कीम्स के बारे में जानें- 
bank fd rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक और यूको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं (Special FD Schemes) फर कर रहे हैं। जिनकी वैलिडिटी 31 दिसंबर 2025 है। यदि आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो इन स्कीम्स का लाभ उठा सकते हैं। डेडलाइन के बाद ये योजनाएं बंद भी हो सकती हैं। खास बात यह है कि बैंक इन योजनाओं में रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में अधिक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

इंडियन बैंक इंड सिक्योर नाम की एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। वहीं यूको बैंक 333 दिन और 444 दिन के खास योजनाएं भी संचालित कर रहा है। सभी में निवेश करने पर 6% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 50 बीपीएस अधिक है। इतना ही नहीं बैंक स्कीम पर अन्य कई सुविधाओं का दावा भी करते हैं।

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम 

इंडियन बैंक “इंड सिक्योर” नाम के स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट की शुरुआत 8 मई 2025 को की थी। इसमें 444 दिन का निवेश किया जा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1,000 रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम है। सामान्य नागरिकों को वर्तमान में बैंक इस योजना के तहत 6.60% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.30% है। बैंक ने 1 नवंबर 2025 को इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था।

यूको बैंक की दो खास एफडी स्कीम 

यूको 333 स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत बैंक 6.30% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अधिक रिटर्न मिल रहा है। निवेश की न्यूनतम सीमा 10,000 है।  अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी इस पर मिलती है। मंथली इनकम स्कीम या क्वार्टरली इनकम स्कीम का विकल्प भी बैंक ऑफर करता है। प्रीमेच्योर विड्रोल और नॉमिनेशन की फैसिलिटी भी इस योजना के तहत मिलती है।

यूको 444 स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में भी 10,000 रुपये से 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। इस पर भी लोन/ओवरड्राफ्ट, मंथली इनकम स्कीम या क्वार्टरली इनकम स्कीम, विड्रोल और नॉमिनेशन की सुविधा बैंक ऑफर करता है। इस योजना की शुरुआत 29 मार्च 2025 को की गई थी। वहीं इसकी वैलिडिटी 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। वर्तमान में बैंक इस टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 50 बीपीएस अधिक है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews