10 साल के FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, 7% से अधिक ब्याज दर, ये 9 बैंक हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें लिस्ट 

कई बैंक 10 साल के एफडी पर तगड़ा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। दरें अधिकतम 7.75% हैं। लिस्ट में प्राइवेट और लघु वित्त बैंक शामिल हैं। आइए कौन-सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है?
bank fd

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Rates) को निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। इसपर मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव का प्रभाव नहीं पड़ता है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल का टेन्योर ऑफर करते हैं। लॉंग टर्म एफडी को कई लोग अच्छा मानते हैं। कई बैंक वर्तमान में लंबे समय के डिपॉजिट पर भी बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंक अब तक एफडी के ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं। दरें 6.50% से घटकर 6.25% हो चुकी हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भविष्य में बैंक सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट को घटा सकते हैं। यदि आप इससे पहले 10 वर्ष के एफडी में निवेश की इच्छा रखते हैं कुछ बैंक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। ऐसे कुछ बैंकों की जानकारी यहाँ दी गई है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?

ये प्राइवेट बैंक दे रहें बेहतर रिटर्न

प्राइवेट सेक्टर के कई बैंक 10 साल के एफडी पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। ऐक्सिस बैंक और यस बैंक सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं डीसीबी बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों 7.75% ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक सामान्य नागरिकों को इस टेन्योर पर 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% इंटरेस्ट दे रहा है।

ये स्मॉल फाइनेंस बैंक भी लिस्ट में शामिल 

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज ऑफर कर रहा है।
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक समान टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज दे रहा है।
  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% इंटरेस्ट दे रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य नागरिकों को जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News शेयर मार्केट, एफडी, किसी स्कीम इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं डेटा।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews