
AI Generated Image
पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने बल्क डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इसमें 3 करोड़ से अधिक का निवेश किया जा सकता है। जबकी रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश की अनुमति होती है। बल्क डिपॉजिट के लिए नई दरें 22 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। इसपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
बैंक रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जून 2026 में इंटरेस्ट रेट में संशोधन हुआ है। तीन खास स्कीम ऑफर कर रहा है। इन योजनाओं पर अन्य टेन्योर के मुकाबले अधिक रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7% से भी ज्यादा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बल्क एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?
3 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक का निवेश कॉलेबल एफडी में करने पर 4.50% से लेकर 6% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 5 करोड रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर अधिकतम 7% ब्याज मिल रहा है। जबकि 25 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर बैंक 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है। 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने पर बैंक अधिकतम 7.25% ब्याज दे रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी में यदि कोई व्यक्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक का निवेश करता है, तो उसे बैंक अधिकतम 6.05% ब्याज ऑफर कर रहा है। बता दें कि नॉन कॉलेबल एफडी में मेच्योरिटी से पहले विथ्ड्रॉ की अनुमति नहीं होती।
इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम
पब्लिक सेक्टर का यह बैंक ग्राहकों को रेगुलर एफडी के अंतर्गत तीन स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है, जिसमें इंड ग्रीन, इंड ग्रो, इंड प्रॉस्पर और इंड सुप्रीम 2.0 स्कीम शामिल हैं। इंड सुप्रीम 2.0 स्कीम में 300 दिन का निवेश किया जा सकता है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05% ब्याज बैंक ऑफर करता है।
IND Grow एफडी स्कीम में 555 दिन के निवेश किया जा सकता है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.55% ब्याज मिलता है।
इंड प्रॉस्पर का टेन्योर 770 दिन का होता है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.50% ब्याज बैंक ऑफर करता है।
इंड ग्रीन डिपॉजिट की अवधि 500 दिन होती है। सामान्य नागरिकों को 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को बैंक 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है।

