स्पेशल हैं ये 5 FD स्कीम, बैंक कम समय में दे रहें तगड़ा रिटर्न, 30 मार्च है डेडलाइन, जल्द उठाएं लाभ

एसबीआई समेत कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं। रेगुलट डिपॉजिट की तुलना में अधिक ब्याज भी दे रहे हैं। ये योजनाएं 31 बाद के बंद हो सकती हैं। आइए एक-एक कर इनके बारे में जानें-
bank fd

Special FD Scheme: कई लोग पैसों की बचत करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की मदद लेते हैं। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक ग्राहकों को स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर करते हैं। इन योजनाओं के तहत कई सुविधाएं भी ऑफर करते हैं। वर्तमान में कई बैंक स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम चला रहे हैं। 5 खास योजनाएं 31 मार्च 2025 तक की वैध रहेगी। अप्रैल में बंद हो सकती है।

इन सभी एफडी योजनाओं में निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये है। ब्याज दरें 7% से अधिक हैं। इस लिस्ट में एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं। इच्छुक निवेशक 15 दिनों के भीतर इनमें पैसा लगा सकते हैं।

एसबीआई की दो खास स्पेशल स्कीम 

एसबीआई दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। डॉनप 31 मार्च के बाद बंद हो सकती हैं। अमृत वृष्टि स्कीम के तहत 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है। अमृत कलश स्कीम के तहत 400 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम

इन सुपर 400 डे एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7 .80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8.05% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इंड सुप्रीम 300 डे  स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

आईडीबीआई बैंक की खास योजना

प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक भी स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है, जो 31 मार्च के बाद बंद हो सकती है। योजना का नाम आईडीबीआई उत्सव एफडी है। इसमें 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। 300 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 375 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7. 75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.90% ब्याज मिल रहा है।

400 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.35%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8.05% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.20%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.85% इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews