ये 3 बैंक स्पेशल FD स्कीम पर दे रहें तगड़ा रिटर्न, 31 दिसंबर तक उठायें लाभ, कहीं छूट न जाए मुनाफा कमाने का मौका

investment plan

Special FD Schemes: फिक्स्ड डिपॉजिट को लोग निवेश और सेविंग्स के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। इसमें बचत खाते की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। टैक्स -सेविंग का ऑप्शन भी मिलता है। ओपन और विथ्ड्रॉ करवाने की प्रक्रिया भी काफी आसान होती है। यह ज़ीरो-रिस्क इनवेस्टमेंट प्लान है। एक तय अवधि पर बैंक अलग-अलग ब्याज ऑफर करते हैं। कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी चलाते हैं। इन स्कीम्स में अन्य टेन्योर के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही कई फायदे भी मिलते हैं। वर्तमान में तीन अपनी-अपनी खास एफडी स्कीम चला रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है।

एसबीआई अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash Scheme)

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई “अमृत कलश योजना” चला रहा है। 400 दिनों के इस एफडी पर 7.10%  ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।

इंडियन बैंक एफडी स्कीम

पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक वर्तमान में दो स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है, इनके नाम “Ind Super 400″ और Ind Supreme 300 Days” हैं। इस स्कीम का लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है।

आईडीबीआई स्पेशल एफडी स्कीम

IDBI Bank के स्पेशल एफडी स्कीम का नाम “अमृत महोत्सव एफडी स्कीम” है। 444 दिनों के एफडी पर 7.65% ब्याज मिल रहा है। स्कीम का लाभ 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews