1 साल के FD पर 8.25% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, फटाफट करें चेक 

प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। नई दरें प्रभावी हो चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों  में संशोधन किया है। 3 करोड़  रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए 7 सितंबर 2024 से नए इंटरेस्ट रेट प्रभावु हो चुके हैं। बता दें कि बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सामान्य नागरिकों 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर  3.50% से लेकर 7.99% तक ब्याज मिल  रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8.49% तक ब्याज दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews