Free Baggage Limit: एयर इंडिया ने घटाई फ्री बैगेज की लिमिट, अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा यात्रियों को महंगा, पढ़ें यह खबर

एयरलाइन एयर इंडिया ने यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया हैं। एयर इंडिया ने मुफ्त बैगेज सीमा को 20 किलो से कम करके 15 किलो कर दिया है।
Free Baggage Limit: एयर इंडिया ने घटाई फ्री बैगेज की लिमिट, अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा यात्रियों को महंगा, पढ़ें यह खबर

Free Baggage Limit: टाटा ग्रुप की स्वामित्वित वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल एयर इंडिया ने मुफ्त बैगेज सीमा को 20 किलो से कम करके 15 किलो कर दिया। यानी अब यात्रियों को एयर इंडिया में सफर करते समय अपने साथ सामान ले जाना और भी महंगा पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार एयरलाइन को सरकार से नियंत्रण हटाकर टाटा ग्रुप ने लाभकारी रूप में बदलने के लिए अपने हाथो में ले लिया था जिसके बाद से ही टाटा ग्रुप द्वारा मुनाफे के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि सरकारी नियंत्रण में, एयर इंडिया को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का हानि का सामना करना पड़ा था।

इन यात्रियों को दिया बड़ा झटका:

एयरलाइन ने इकोनॉमी कंफर्ट और कंफर्ट प्लस यात्रियों के लिए एक नया निर्णय लिया है। इसके अनुसार, ये कैटेगरी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सिर्फ 15 किलो तक का फ्री बैगेज ले जाने की अनुमति होगी। इस फैसले का प्रभाव गुरुवार से ही लागू होगा। जानकारी दे दें कि एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने 2022 में खरीदा था, और पिछले साल से चेक इन बैगेज की अनुमति 20 किलो तक थी, जो कि अब 15 किलो तक कर दी गई है। इस निर्णय के बारे में यात्रीगण को ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से नोटिफिकेशन भेजा गया है।

डीजीसीए ने बनाए यह नियम:

दरअसल डीजीसीए ने देश में लगभग सभी प्राइवेट एयरलाइन्स को 15 किलो तक के बैग के नियम का पालन करने की अनुमति दी है। इसके अनुसार, अब एयर इंडिया भी यही नियम अपनाएगी। इसके बावजूद, बजट एयरलाइन्स जैसे इंडिगो सिर्फ एक बैग की अनुमति देते हैं, जबकि एयर इंडिया में आप 15 किलो तक के कई बैग ले सकेंगे। हालांकि इसमें, डीजीसीए के नियमों का पालन करना होगा, जो यात्रियों को न्यूनतम 15 किलो के बैग ले जाने की अनुमति देते हैं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता के अनुसार, इकोनॉमी फ्लेक्स (Economy Flex) कैटेगरी के यात्री 25 किलो तक के बैग ले सकेंगे। इस नए सिस्टम के बारे में उन्होंने कहा कि इससे कस्टमर्स को कोई समस्या नहीं होगी। पिछले साल, एयरलाइन ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इकोनॉमी क्लास को विभिन्न कैटेगरी में वितरित किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews