
अगर आपके घर में 5 या 15 साल के बच्चे हैं, तो उनका आधार बायोमेट्रिक तुरंत अपडेट करा लें। 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। इसके बाद इस सेवा के लिए तय शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। बायोमेट्रिक अपडेट से एडमिशन, परीक्षा और स्कॉलरशिप एप्लीकेशन के दौरान अपनी पहचान वेरिफ़ाई करने में मदद मिलेगी।
दरअसल, 5 साल से छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन रिकॉर्ड नहीं किए जाते हैं, जिसके चलते भारत सरकार बच्चों के दो बार बायोमेट्रिक अपडेट कराती है। पहली बार 5 साल की उम्र में है और दूसरी बार जब वह 15 साल का हो जाता है। UIDAI के नियमों के अनुसार उसका बायोमेट्रिक अपडेट (उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों का स्कैन और नई फोटो) कराना अनिवार्य होता है। ये आधार माता-पिता की डिटेल्स या आधार से लिंक होते हैं।
जरूरी दस्तावेज: आधार केंद्र जाते समय बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता-पिता दोनों के आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखना जरूरी है।
अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया: आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइनों से बचने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पहले ही बुक किया जा सकता है। इसके बाद तय तारीख और समय पर बच्चे को केंद्र ले जाकर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।
गौरतलब है कि यूआईडीएआई ने 1 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए 7-15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमबीयू शुल्क माफ कर दिया था। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमबीयू अभी भी निःशुल्क है। इसलिए तकनीकी रूप से 30 सितंबर 2026 तक 5-17 वर्ष की आयु के बीच एमबीयू निःशुल्क है। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार पंजीकरण में जनसांख्यिकीय जानकारी और फोटो एकत्र की जाती है। उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली जैसी बायोमेट्रिक्स उस उम्र में एकत्र नहीं की जाती हैं क्योंकि ये बायोमेट्रिक्स अभी विकसित हो रही होती हैं। 5 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर और फिर 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर एमबीयू आवश्यक है। एमबीयू न होने से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने, नीट, जीईई, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण कराने आदि के दौरान प्रमाणीकरण में कठिनाइयां आ सकती हैं।
आधार अपॉइंटमेंट ऑनलाइन कैसे बुक करें?
- बच्चों के ब्लू आधार को अपडेट कराने के लिए सबसे पहले uidai.gov.in या appointments.uidai.gov.in पर जाएं और ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना शहर या जिले का Aadhaar Seva Kendra ( ASK) चुनें और Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और फिर फोन पर आने वाले OTP से लॉगइन कर लें।
- अब Update Aadhar को चुकर बच्चे की जरूरी डिटेल्स भरें। तारीख और टाइम स्लॉट को चुन लें।
- डिटेल्स एक बार क्रॉस चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और अपॉइंटमेंट स्लिप को सेव कर ले या प्रिंट निकाल कर रख लें।
Complete Mandatory Biometric Updates of children when they reach the age of 5 and 15, this will help them verify their identity during admissions, examinations, and scholarship applications.
It is free of cost till 30th September. Don't miss this chance, visit your nearest… pic.twitter.com/ypxOIrBHNe
— Aadhaar (@UIDAI) August 18, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

