Fuel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कई राज्यों में बदला भाव, 91 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, जानें डिटेल

petrol diesel prices

Fuel Prices Today, Petrol Diesel Prices:  6 अप्रैल, शनिवार की सुबह क्रूड ऑयल के कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। 0.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमत 91.17 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। 0.37% की वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 86.91 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 2 रुपये की कटौती करने के बाद लगातार कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

भारत में तेल कंपनियां नियमित तौर पर ईंधन की कीमतों में बदलाव करती रहती हैं। हर सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी होते हैं। शनिवार को केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में फ्यूल के रेट में इजाफा देखा गया है।  तेलंगाना, महाराष्ट्र्, हरियाणा, असम और आंध्र प्रदेश में कमी आई है।

एमपी में ईंधन का हाल 

मध्य प्रदेश में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग है। राजगढ़ में पेट्रोल के कीमतों में 1.07 रुपये का इजाफा देखा गया है। यहां पेट्रोल 106.32 रुपये और डीजल की 92.80 रुपये प्रति लीटर है। छतरपुर, धार, पन्ना और उज्जैन में भी मामूली इजाफा देखा गया है। बड़वानी, देवास, खरगोन, रायसेन और सागर में ईंधन के कीमतों में मामूली कटौती हुई है।

एमपी में क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, इंदौर में 91.80 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews