Billionaires List: अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान फिसले Gautam Adani, यहां देखें टॉप 10

adani group, gautam adani

Billionaires List 2023: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से गौतम अडानी (Gautam Adani) तीसरे नंबर पर बने हुए थे लेकिन अब अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और अडानी चौथे नंबर पर आ गए हैं। कि अभी भी इन दोनों विलियर्स की संपत्ति में ज्यादा अंतर नहीं है सिर्फ दशमलव के अंतर के साथ यह दूसरे को आगे पीछे कर सकते हैं।

Gautam Adani को हुआ नुकसान

गौतम अडानी एशिया की सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया भर में वह तीसरे नंबर पर काबिज थे लेकिन अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ में गिरावट होने के चलते वह इस लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसके हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अडानी को 912 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है, जिसके चलते उनकी नेटवर्क 118 अरब डॉलर रह गई है। वहीं जैफ बेजॉस की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है और उनकी संपत्ति 118 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है।

Billionaires List में मामूली अंतर  

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी और बेजोस की संपत्ति में दशमलव के बाद वाले अंकों में मामूली सा फर्क नजर आया है। जिसके चलते रैंकिंग में उतार चढाव हुआ है। जबकि साल 2022 में अडानी दुनिया के टॉप अमीरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति थे और उन्हें नेटवर्थ में 40 अरब डॉलर का फायदा हुआ था।

पहले पायदान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट

टॉप 10 अमीरों की इस सूची में फ्रांस के बर्नाड अर्नाल्ट 182 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के दूसरे अमीर बने हुए हैं और उनकी नेटवर्थ 132 अरब डॉलर है। तीसरा आई चौथा नंबर जेफ बेजोस और अडानी का है। वहीं वॉरेन बफे 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवे नंबर पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में बिल गेट्स का स्थान छठा है। वहीं सातवां स्थान लैरी एलिसन का 98 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ है।

मुकेश अंबानी इस पायदान पर

87.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी बिलिनेयर्स की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। वो काफी समय से इस पायदान पर बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज 85.6 अरब डॉलर और स्टीव बाल्मर 84.6 अरब डॉलर के साथ नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews