धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों पर पहली बार बोले गौतम अडानी, कहा – ‘हर परेशानी अडानी ग्रुप के लिए एक सीढ़ी का काम करती है’

अमेरिका की कोर्ट में लगाए गए धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों पर पहली बार गौतम अडानी ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल गौतम अडानी ने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अडानी ग्रुप पर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप और बाधाएं ही हमारे आगे बढ़ने की कीमत है। जब आप कामयाब होते हैं तो आपकी छानबीन ज्यादा की जाती है।
धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों पर पहली बार बोले गौतम अडानी, कहा - 'हर परेशानी अडानी ग्रुप के लिए एक सीढ़ी का काम करती है'

पिछले कुछ समय से गौतम अडानी अमेरिका की कोर्ट में लगे आरोपों से घिरे हुए हैं। दरअसल गौतम अडानी पर आरोप है कि उन्होंने भारत में सोलर एनर्जी का प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए अधिकारियों को अरबों की रिश्वत दी है। वहीं अब इस मामले में पहली बार गौतम अडानी की ओर से कुछ कहा गया है। दरअसल गौतम अडानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हम हैं जिन बाधाओं का सामना कर रहे हैं, वह हमारे आगे बढ़ने की कीमत है। आप जितने बड़े होंगे दुनिया उतनी ही ज्यादा आपकी छानबीन करेगी।

दरअसल जयपुर में आयोजित इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स के 51वे संस्करण में गौतम अडानी ने यह बात कही है। पिछले कुछ समय में अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि आप आगे बढ़ते हैं तो आपकी छानबीन भी ज्यादा की जाती है।

पिछले कुछ समय में हमने कई बाधाओं को पार किया

अमेरिका की कोर्ट में लगाए गए आरोपी को लेकर गौतम में अडानी ने कहा कि ‘दो सप्ताह पहले हमें अडानी ग्रीन एनर्जी में अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका के आरोपों का सामना करना पड़ा था। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ है। पिछले कुछ समय में हमने कई बाधाओं को पार किया है। लेकिन हमें हर चुनौती मजबूत बनाती जा रही है। हर परेशानी अडानी ग्रुप के लिए एक सीढ़ी का काम करती है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक विरोध को लेकर भी बड़ी बात कही। दरअसल गौतम अडानी ने कहा कि राजनीतिक विरोध भी हमें एक ताकत देता है।

बाधाएं हमारे आगे बढ़ने की कीमत: गौतम अडानी

दरअसल गौतम अडानी ने अफवाहों को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में फैक्स की तुलना में नेगेटिविटी ज्यादा तेजी से फैलती है। ऐसे में हमें कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में जो बाधाएं हमारे सामने आई है। वह हमारे आगे बढ़ने की कीमत है। सपने जितने बड़े होंगे दुनिया उतनी ही आपकी छानबीन करेगी। बता दें कि गौतम अडानी पर अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप पर लगाया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews