453 दिन के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट प्रभावी, जानें डिटेल

बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। इंतरेस्ट रेट एसबीआई समेत कई सरकारी बैंकों से ज्यादा है। सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8% रिटर्न मिल रहा है।
bank fd

Bank FD Rates: दिसंबर में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 15 दिसंबर से प्रभावी हो चुकी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में बैंक ज्यादा इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है।

प्राइवेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के अलग-अलग टेन्योर पर कम से कम सामान्य नागरिकों को 3.50% और अधिकतम 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.50% है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न (RBL Bank FD Interest Rates)

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 500 दिन के एचडी पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.50% है। बैंक 453 दिन के टेन्योर पर 7.80% रिटर्न सामान्य नागरिकों को दे रहा है।  60 महीने के टैक्स सेविंग डिपॉजिट फिक्स्ड आकर्षक ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60% है। 1 साल और इससे अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 45 दिन-  4%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 240 दिन- 5.50%
  • 241 दिन से लेकर 364 दिन- 6.05%
  • 365 दिन से लेकर 452 दिन- 7.50%
  • 453 दिन से लेकर 499 दिन- 7.80%
  • 500 दिन- 8%
  • 501 दिन से लेकर 545दिन- 7.80%
  • 546 दिन से लेकर 24 महीने तक- 7.80%
  • 24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक- 7.50%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने 1 दिन तक- 7.10%
  • 60 महीने 2 दिन से लेकर 120 महीने तक- 7%
  • टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (60 महीने)- 7.10%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews