444 दिन के FD पर  मिलेगा 8% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, यहां चेक करें नए रेट

बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल के एफडी पर 7% से ज्यादा रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को दे रहा है। आइए जानें कितने दिन के डिपॉजिट पर ग्राहकों को कितना इन्टरेस्ट मिलेगा?
bank fd

Bank FD: सभी बैंक और एनबीएफसी समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। नए साल की शुरुआत के साथ कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों  संशोधन किया है। इस सूची में प्राइवेट सेक्टर का फेडरल बैंक भी शामिल हो चुका है।

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है।

कितना रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा? (Federal Bank FD)

बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3%से लेकर 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 3.50% और अधिकतम 8% है। 400 दिन के एफडी  पर सामान्य नागरिकों को 7.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज मिल रहा है। 444 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8% है।

6 महीने के एफडी पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज (FD Interest Rates)

6 महीने की एफडी पर भी ग्राहकों को 6% से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। 181 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक दे रहा है। वहीं 182  दिन से लेकर 270 दिन के एफडी पर 6.25% ब्याज जनरल पब्लिक को मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन- 6.50%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 7%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन तक- 7.25%
  • 400 दिन- 7.35%
  • 401 दिन से लेकर 443 दिन- 7. 35%
  • 444 दिन- 7.50%
  • 445 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 776 दिन- 7.15%
  • 777 दिन- 7.40%
  • 778 दिन से लेकर 3 साल से कम- 7.15%
  • 3 साल से लेकर 50 महीने से कम- 7.10%
  • 50 महीने- 7.40%
  • 50 महीने से अधिक और 5 साल तक- 7.10%
  • 5 साल से अधिक- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews