सेविंग अकाउंट पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, 3% के ज्यादा ब्याज दर, ये 3 सरकारी बैंक हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें लिस्ट 

कई बैंक सेविंग अकाउंट पर भी आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें वर्तमान में कौन-सा पब्लिक सेक्टर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है?
savings deposit rates

Savings Account Interest Rates: लोग अलग-अलग तरीके से पैसों की बचत करते हैं। कुछ लोगों को सेविंग अकाउंट निवेश के लिए बेहतर विकल्प लगता है। लोग अपनी आमदनी के एक भाग को सेविंग डिपॉजिट स्टोर करते हैं। बैंक भी सलाना ब्याज ऑफर करते हैं।

वर्तमान में कई ऐसे बैंक हैं सेविंग अकाउंट पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और केनरा बैंक इस लिस्ट में शामिल है। ग्राहकों को 3% से अधिक ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितनी जमा राशि पर कितना ब्याज दे रहा है-

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Saving Deposit)

  • 1 लाख तक- 2.75%
  • 1 लाख से अधिक और 10 करोड़ से कम- 2.75%
  • 10 करोड रुपए से अधिक और 50 करोड रुपए से कम- 2.75%
  • 50 करोड रुपए से लेकर 100 करोड रुपए से कम- 3%
  • 100 करोड रुपए से लेकर 200 करोड रुपए से कम-3%
  • 200 करोड रुपए से लेकर 500 करोड रुपए से कम- 3.05%
  • 500 करोड रुपए से लेकर 1000 करोड रुपए से कम- 4.10%
  • 1000 करोड रुपए और इससे अधिक- 4.50%

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 10 करोड रुपए तक के जमा राशि पर 2. 80% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ से अधिक और 100 करोड़ तक के निवेश पर 3%, 100 करोड़ रुपए से लेकर 1000 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 3.10% और 1000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर 3.25% ब्याज मिल रहा है।

केनरा बैंक (Canara Bank) 

केनरा बैंक 50 लाख रुपए से कम के निवेश पर 2.90% ब्याज ऑफर कर रहा है। 50 लख रुपए से लेकर 5 करोड रुपए से कम के डिपॉजिट पर 2.90%,  5 करोड रुपए से लेकर 10 करोड रुपए से कम के  जमा राशि पर 2.95% ब्याज मिल रहा है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 2000 करोड़ रुपये के निवेश पर कम से कम 3.05% और अधिकतम 3.55% ब्याज मिल रहा है। इससे अधिक निवेश कर पर 4%  ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews