आज खुल गया Global Pet Industries का IPO, निवेशक 3 जुलाई तक खेल सकते हैं दांव, जान लें ये जरूरी बातें

आज खुल गया Global Pet Industries का IPO, निवेशक 3 जुलाई तक खेल सकते हैं दांव, जान लें ये जरूरी बातें

Global Pet Industries IPO: 28 जून यानि आज ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज़ ने अपना आईपीओ खोल दिया है। कंपनी पीईटी स्ट्रेच ब्लो मशीन की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट करती है। महाराष्ट्र के पालघर में कंपनी के दो मैन्युफ़ैकरिंग यूनिट्स स्थित हैं। साल 2013 से यह कंपनी एडिबल ऑयल, फार्मा, मिनरल वॉटर, पेस्टिकइड, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स और अन्य चीजों के लिए बोतलों का निर्माण कर रही है। इसका कारोबार नेपाल, भूटान, अमेरिका, साउथ अफ्रीका समेत 19 देशों में फैला हुआ है।

ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज़ ने आज अपना आईपीओ ओपन कर दिया है। निवेशक 3 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। 13.23 करोड़ रुपये फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ कंपनी ने 2,700,000 शेयरों को जारी किया है। प्राइस 29 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। 6 जुलाई को इश्यू का अलॉटमेंट होगा और 11 जुलाई को लिस्टिंग होगी।

प्रोमोटर्स की प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100% है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 72.41% है। बिपिन ननुभाई पँचा कंपनी के प्रोमोटर हैं। श्रेणी शेयर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का लीड मैनेजर है। और Bigshare Services Pvt Ltd रजिस्ट्रार है।

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी फैक्ट्री भवन के निर्माण के लिए पूंजीगत व्यय वित्तपोषण और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews