Gmail, Amazon से लेकर फेसबुक, Instagram पर भी सेफ नहीं यूजर्स की जानकारी! Cyber ​​fraud पर हुआ बड़ा खुलासा

आज के समय में साइबर ठग लोगों को ठगने (cyber fraud) के नए नए तरीके अपना रहे हैं। दरअसल एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसके चलते एक बार फिर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
Bhopal division issues warning

Bhopal division issues warning – Beware of fake railway recruitment advertisements

साइबर ठग अब अपने स्केम (Cyber ​​fraud) के तरीके को और भी अधिक प्रभावशाली बना रहे हैं। जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर अब गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं। दरअसल साइबर ठग के इन तरीकों से गूगल, फेसबुक, और अमेज़न जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स के लिए सुरक्षा संबंधी खतरे और बढ़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार पासवर्ड चुराने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और अन्य साइबर अपराधों के अब नए तरीके उभरकर सामने आए हैं, ऐसे में इन ठगों से यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय सुरक्षा पर भी गंभीर खतरे मंडरा रहे है।

रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल साइबर फ्रॉड (Cyber ​​fraud) के बढ़ते मामलों के बीच एक रीसर्च ने इन नए तरीकों का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने नए-नए तरीके अपनाकर साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी ला दी है। विशेष रूप से, गूगल, फेसबुक, और अमेज़न के यूजर्स इन हमलों का प्रमुख निशाना बन रहे हैं। दरअसल Kaspersky की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में गूगल खातों पर हमलों में 243% की वृद्धि देखी गई है, जो यह दिखाता है कि साइबर ठग यूजर्स की डेटा चोरी और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के लिए नए-नए उपाय अपना रहे हैं।

इतनी संख्या में हुए साइबर हमले

दरअसल Kaspersky की सिक्योरिटी सॉल्यूशन के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में 40 लाख गूगल खातों पर साइबर हमलों को रोका गया है, जो पिछले साल की तुलना में एक बहुत बड़ा इजाफा है। जानकारी के अनुसार इसी दौरान, फेसबुक उपयोगकर्ताओं को 37 लाख फिशिंग हमलों का सामना करना पड़ा है, और अमेज़न उपयोगकर्ताओं पर 30 लाख हमले किए गए है। इसके साथ ही अन्य प्रमुख कंपनियों जैसे कि Microsoft, DHL, PayPal, Mastercard, Apple, Netflix, और Instagram भी साइबर अपराधियों के हमले में शामिल हैं।

बता दें कि साइबर अपराधी अब पासवर्ड चुराने के लिए नई और विविध रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें सीधे कॉल और टेक्स्ट संदेश भेजकर संवेदनशील जानकारी प्राप्त करना, क्यूआर कोड्स के माध्यम से धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर ले जाना, फिशिंग ईमेल्स भेजकर निजी और वित्तीय जानकारी चुराना जैसे कई तरीके शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews