Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, ये है आज का भाव

Gold Silver Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आ रही गिरावट थोड़ी थम गई है. मंगलवार को सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में तेजी देखी गई।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  पर मंगलवार को सोने का जून का वायदा भाव (Gold Price)  0.40 प्रतिशत तेजी के साथ 45,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर सुबह 9:30 बजे ट्रेंड हो रहा था वहीँ मई डिलीवरी वाली वायदा चांदी की कीमत (Silver Price) 0.68 प्रतिशत तेजी के साथ 65,003 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में अधिकांश कारोबारी दिनों में  गिरावट दर्ज की जा रही थी। पिछले सत्र में सोने की कीमत (Gold Price) में 0.15 प्रतिशत की गिरावट और चांदी की कीमत (Silver Price) में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें – Indore: बीते 24 घंटे में 800 का महाआंकड़ा, 3 की मौत, LOCKDOWN के मुहाने पर इंदौर!

दिल्ली सराफा बाजार की आज मंगलवार के भाव की बात की जाये तो सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी दर्ज की गई , सोना 0.40  प्रतिशत की तेजी के साथ 45,530 प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है वहीँ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत  0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,733.31 डॉलर प्रति औंस है। वहीं दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price)  भी तेजी के साथ 65,003 प्रति किलो ग्राम रही।

ये भी पढ़ें –सामान्य वर्ग के आरक्षण को लेकर कमलनाथ की सीएम शिवराज से बड़ी मांग, लिखा पत्र

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews