क्या आज सोना खरीदने की है प्लानिंग? ये है आज 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, यहां जानें अपने शहरों का भी 3 जनवरी का ताजा भाव

आज शुक्रवार को सोने और चांदी के रेट में परिवर्तन देखने को मिला है। वहीं अब नए भाव के बाद आज शुक्रवार को सोने के दाम 79,000 और चांदी के रेट 92,000 के करीब कारोबार कर रहे है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अलग-अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए….
Gold silver rate today

__gold latest rate

Gold Silver Rate 3 January: अगर आप आज यानी शुक्रवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले आज के भाव अवश्य जान लेना चाहिए। आज शुक्रवार 3 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दिखाई दिया है। आज सोने की कीमतों में 870 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 2000 प्रति किलो की तेजी आई है। वहीं नई दरों के बाद सोने के दाम 79,350 और चांदी के रेट 92,500 के पार पहुंच गए है।

दरअसल, आज शुक्रवार 3 जनवरी को सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) नए भाव के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 72, 750 ,जबकि 24 कैरेट के दाम 79,350 और 18 ग्राम 59,520 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 92,500 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

Friday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,520/- रुपये।
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59,400/- रुपये।
इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59,440 चल रहा है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,950/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,650/- रुपये ।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 72,750/- रुपये ।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,600/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79,250 रुपये
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79,350/- रुपये।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 79,200/- रुपये ।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 79,200/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Shukrawar Silver Latest Rates

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 92,500 /- रुपये ।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,00,000/- रुपये है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 92,500 / रुपए चल रही है।

GOLD खरीदना है? कैसे पता करें शुद्धता?

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews