Hindi News

क्या आप भी आज सोना खरीद रहे हैं? यहां जानें अपने शहरों का 12 दिसंबर का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
यदि आप आज यानी गुरूवार के दिन सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज का ताजा भाव अवश्य जान लें। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं अब नई दरों के चलते सोने के दाम 79,480 के करीब और चांदी के नए रेट 95,400 पहुंच गए है। आइये जानते है प्रमुख शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के आज के लेटेस्ट रेट.........
क्या आप भी आज सोना खरीद रहे हैं? यहां जानें अपने शहरों का 12 दिसंबर का 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

Gold Silver Rates 12 December 2024: आज यानी 12 दिसंबर को आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे है, तो पहले इस खबर में आज के ताजा भाव अवश्य जान लीजिए। बता दें कि आज गुरूवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव आ गया है। आज 12 दिसंबर को सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है, जबकि चांदी के भाव में 100 रूपए प्रति किलो पर गिरावट देखी गई है। अब नई दरों के चलते सोने के भाव 79,480 के करीब और चांदी के भाव 95,400 पहुंच गए है।

दरअसल आज 12 दिसंबर गुरूवार को सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए सोने चांदी के नए भाव के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के रेट 72,860, वहीं 24 कैरेट के दाम 79,480 और 18 ग्राम 59,620 रुपए पर कारोबार कर रहे है। जबकि 1 किलो चांदी के लेटेस्ट रेट 95,400 रुपए पर पहुंच गए है। आइये जानते हैं अलग-अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

Guruvar Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,740/- रुपये।
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59,620/- रुपये।
इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59,660 चल रहा है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 60,160/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,910/- रुपये ।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 73,010/- रुपये ।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,860/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79,530 रुपये
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79,630/- रुपये।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 79,480/- रुपये ।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 79,480/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Guruvar Silver Latest Rates

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 95,400/ रुपये ।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 10,2900/- रुपये है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 95,400/ रुपए चल रही है।

गोल्ड खरीदने से पहले कैसे जानें शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए। आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए
18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews