Gold Rate 12 July: कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, ये है रविवार का 22K व 24K का 10 ग्राम का सोने का भाव

GOLD SILVER RATE: रविवार को सोने के भाव 1 लाख 44 हजार पर चल रहे हैं। चांदी 2 लाख 23 हजार के आसपास चल रही है।
gold latest price

मिडिल ईस्ट में पनपे तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव के चलते जुलाई महीने के पहले सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। भारतीय सर्राफा बाजार में 12 जुलाई 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत लगभग 1,44,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी हुई है। आभूषण के लिए सबसे लोकप्रिय 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,408 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है।

चांदी का भाव 2,22,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। इस वजह से आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। 10 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,128 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई ।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना हुआ है। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड ऑयल मामूली बदलाव के साथ $78 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग $74 प्रति बैरल के आसपास चल रही है। अमेरिका डॉलर इंडेक्स में आ रही मजबूती का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ रहा है, जिससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया दबाव में नजर आ रहा है। निवेशक तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स की हर चाल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और ईरान के साथ जारी भू-राजनीतिक तनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक बाजार में निवेशकों का रुख बेहद सतर्कता भरा रहेगा । फिलहाल कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों की नजर अगले सप्ताह आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों पर है। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के रुख के बारे में संकेत मिलने की संभावना है।

बता दें कि शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहते है, इसलिए कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं देखा गया । यह भाव शुक्रवार के क्लोजिंग स्तर पर ही टिके हुए हैं। नया व्यापारिक रुख 13 जुलाई, सोमवार सुबह 9 बजे से स्पष्ट होगा। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews