Gold Silver Price : आज सोने-चांदी महंगा हुआ या सस्ता…जानिए 27 अगस्त का भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1,60,700 रुपए पर दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत गिरकर 2,39,000 रुपए आ गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold latest rate

रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार, 27 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किए गए हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए पर चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो है।

गुरुवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,63, 030 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,22,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,59,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63, 130 , 22 कैरेट का भाव 1,49, 550 और 18 कैरेट का भाव 1,22,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,59,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,64,900 रुपये बनी हुई है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की मजबूत संभावनाओं से डॉलर इंडेक्स पर दबाव बना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सराफा धातुओं पर असर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,683.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 69.210 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया है।  अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड घटकर $86.50 – $87.20 प्रति बैरल के दायरे में आ गया है।

कच्चे तेल के दामों में कमी से भारतीय रुपये को भी समर्थन मिला है और रुपया मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 95.40 के स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव के चलते वैश्विक सर्राफा बाजार में सतर्कता का माहौल है।  मध्य पूर्व (US-Iran) में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक का ध्यान सोने और चांदी में निवेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्टर में चांदी की निरंतर औद्योगिक खपत इसकी कीमतों को मजबूती दे रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews