Gold Silver Price 12 August : महंगा हुआ सोना, चांदी में भी उछाल, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: बुधवार को MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1.54 लाख रुपए से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट चढ़कर 2.37 लाख रुपए पहुंच गया है।
gold silver rates Today

gold silver rates Today

आगामी ​त्योहारी सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों लगातार उठा-पटक देखने को मिल रही है। 12 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है। बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 154,603 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,560 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.52 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए बनी हुई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,449.90 प्रति औंस और चांदी $ 65.55 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आगामी त्योहारी सीजन और शादियों की खरीदारी की वजह से घरेलू सर्राफा बाजारों में लिवाली मजबूत बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बदलाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने भी बुलियन मार्केट को समर्थन मिल रहा है। औद्योगिक मांग और बुलियन मार्केट के मिले-जुले संकेतों के कारण चांदी में भी सीमित दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव जारी है।

 ​पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड $89–$90 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।  अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी मजबूत होकर 99.80–100 के आसपास कारोबार कर रहा है जिससे भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ा है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.42 के आसपास आ गया है। 

​बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं होता और कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं, तब तक कमोडिटी और करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों को सोने और चांदी में एकमुश्त निवेश करने के बजाय गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि ​कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों के फैसले से पहले निवेशकों में सतर्कता का माहौल है।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,54,910 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,42, 000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,010 , 22 कैरेट का भाव 1,42,100 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 290 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews