Gold Silver Rate 11 August : सोने चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1.55 लाख रुपए दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट चढ़कर 2.39 लाख रुपए पहुंच गया है।
gold silver rates

​त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानि मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,55,099 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,39,339 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.51 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,478.90प्रति औंस और चांदी $ 66.095 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी,  कच्चा तेल और करेंसी मार्केट में हलचल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दबाव में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गिरकर 95.38 के स्तर पर आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड $88 प्रति बैरल और WTI क्रूड $82 प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है।

क्रूड ऑयल में उछाल के कारण वैश्विक मुद्रास्फीति का भी खतरा बढ़ने लगा है। आगामी त्यौहारी सीजन के चलते भी कीमतों को समर्थन मिल रहा है। फिलहाल निवेशक भी सोने को ‘सुरक्षित निवेश’ मानकर खरीदारी की ओर रुख कर रहे है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व तनाव शांत नहीं होता, तब तक बुलियन और कमोडिटी मार्केट में तेजी बनी रह सकती है। निवेशकों को एकमुश्त बड़ा निवेश करने के बजाय सिप (SIP) मॉडल में ‘बाय ऑन डिप्स’ (हर गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनानी चाहिए ।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,180 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,42, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 , 22 कैरेट का भाव 1,42,350 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 500 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews