Gold Silver Price Today : गणतंत्र दिवस पर चमके सोना चांदी, देखें ताजा कीमत

Gold Silver Price Today : गणतंत्र दिवस पर चमके सोना चांदी, देखें ताजा कीमत

Gold Silver Rate Today :  पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम हैं, लोगों में उत्साह है उधर सराफा बाजार में भी  सोना और चांदी दोनों में आज चमक दिखाई दी। आज 26  जनवरी 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 26 January 2023) जारी हुईं। सोना (24 कैरेट) 430 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत पर और चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी कीमतों पर कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 53,250/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 53,100/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 53,100/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 53,800/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 58,058/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 57,930/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 57,930/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,930/- रुपये ट्रेड कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews